A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेन सेवाएं बाधित

ओडिशा में मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेन सेवाएं बाधित

भुवनेश्वर: ओडिशा में मालीगुड़ा और जराती स्टेशनों के बीच आज एक मालगाडी के 9 डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे पूर्व तटीय रेलवे के वाल्टेयर डिविजन में कोरापुट-जेपोर रेल खंड पर ट्रेन सेवाएं बाधित हुयीं।

goods train- India TV Hindi
goods train

भुवनेश्वर: ओडिशा में मालीगुड़ा और जराती स्टेशनों के बीच आज एक मालगाडी के 9 डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे पूर्व तटीय रेलवे के वाल्टेयर डिविजन में कोरापुट-जेपोर रेल खंड पर ट्रेन सेवाएं बाधित हुयीं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मालगाडी छत्तीसगढ़ में बथिली से विशाखापत्तनम जा रही थी। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दुर्घटना के कारण 6 सवारी रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया वहीं एक ट्रेन सेवा निर्धारित गंतव्य के पहले ही समाप्त कर दी गयी। कई अन्य रेलगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है।

Latest India News