नई दिल्ली: राजधानी में चलने वाली दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क में पॉकेटमारी के आरोप में CISF द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में 91 पर्सेंट महिलाएं हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क को हथियारबंद सुरक्षा मुहैया कराने वाले बल ने इस वर्ष कुल 479 पॉकेटमारों को गिरफ्तार किया है जिनमें से 438 महिलाएं हैं।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिसंबर मध्य तक के पूरे वर्ष के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की लाइफलाइन बन चुकी मेट्रो रेल में सुरक्षा बलों ने पॉकेटमारी के खिलाफ 100 से ज्यादा अभियान चलाए। दिल्ली मेट्रो रेल में हर रोज तकरीबन 26 लाख यात्री सफर करते हैं। ऐसा नहीं है कि पहली बार गिरफ्तार पॉकेटमारों में महिलाओं की संख्या इतनी ज्यादा है। पिछले कई वर्षों से यहां हालात ऐसे ही हैं। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए इन पॉकेटमारों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप देती है।
हाल ही में CISF ने ऐसी महिलाओं के एक गिरोह का पर्दाफाश किया था जिसने दिल्ली मेट्रो मंल पति के साथ यात्रा कर रही भारतीय-अमेरिकी महिला के गहने और अन्य कीमती सामान लूट लिया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली मेट्रो में पॉकेटमारी के अपराध में शामिल लोगों में 91 पर्सेंट से ज्यादा महिलाएं हैं। ऐसा मालूम हुआ है कि ये महिलाएं बच्चे के साथ समूह में चलती हैं और महिलाओं तथा पुरूषों के पर्स और अन्य कीमती सामान चुरा लेती हैं।’ पिछले साल गिरफ्तार पॉकेटमारों में 93 पर्सेंट महिलाएं थीं।
Latest India News