A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान की बमबारी में एक जवान शहीद, 3 घायल

पाकिस्तान की बमबारी में एक जवान शहीद, 3 घायल

जम्मू राजोरी के मांझा कोट सेक्टर के मंच ग्रैयां इलाके में बीती रात पाकिस्तान की तरफ से की गई हैवी शेल्लिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन जवान घायल हो गए।

Rajouri sector, Jammu- India TV Hindi
Rajouri sector, Jammu

जम्मू राजोरी के मांझा कोट  सेक्टर के मंच ग्रैयां इलाके में बीती रात पाकिस्तान की तरफ से की गई हैवी शेल्लिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन जवान घायल हो गए। शहीद जवान का नाम रायसिंह हैं जो हरियाणा के झज्जर ज़िले का था।

इस बीच रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि सेना देश के दुश्मनों को माकूल जवाब देने के लिए बेताब है और वह सरकार से इजाज़त मिलने का िंतज़ार कर रही है। उन्होंने कहा कि सेना का मनोबल ऊंचा है और वह हमारे दुश्मन को सबक सिखाना चाहती है। 

पर्रिकर ने रविवार को वास्को में बीजेपी की चुनावी सभा में कहा कि हम दुश्मन को बता देना चाहते हैं कि अगर उसने हमें घूरा तो हम भी कहीं बड़ी आंखों से उसे घूरेंगे।  
रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की सीमा सुरक्षित है और कोई भी हमला करने की हिम्मत नहीं कर सकता। हमने न सिर्फ सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है बल्कि सेना को ज़रुरी हथियारों से भी लैस किया है। 

Latest India News