A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आधार आधारित डिजिटल भुगतान व्यवस्था शीघ्र: रविशंकर प्रसाद

आधार आधारित डिजिटल भुगतान व्यवस्था शीघ्र: रविशंकर प्रसाद

बड़े नोटों की नोटबंदी के बाद और डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देने के साथ सरकार जल्द ही आधार कार्ड आधारित एक नई डिजिटल भुगतान व्यवस्था को आम आदमी के लिए शुरू करने जा रही है

Ravishankar Prasad- India TV Hindi
Image Source : PTI Ravishankar Prasad

नई दिल्ली: बड़े नोटों की नोटबंदी के बाद और डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देने के साथ सरकार जल्द ही आधार कार्ड आधारित एक नई डिजिटल भुगतान व्यवस्था को आम आदमी के लिए शुरू करने जा रही है। संचार और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें) 

विदेश मंत्रालय और आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित वार्षिक 'रायसीना डायलॉग' के दूसरे संस्करण के दौरान अपने संबोधन में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस विशेष भुगतान की शुरुआत अंगूठे के निशान से होगी। इसका सत्यापन आम आदमी के आधार कार्ड के जरिए होगा।

​केंद्रीय मंत्री ने पुष्टि की कि देश में करीब 99 फीसदी वयस्क नागरिकों का आधार पंजीकरण हो चुका है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि डिजिटल भारत गरीब और कमजोर लोगों को सशक्त बनाने का जरिया बने।

Latest India News