A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रंगदारी मामला में 'आप' विधायक गुलाब सिंह ने सूरत में किया सरेंडर

रंगदारी मामला में 'आप' विधायक गुलाब सिंह ने सूरत में किया सरेंडर

मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह ने गुजरात के उमरा में दिल्ली पुलिस के दल के समक्ष आत्मसमर्पण किया। दिल्ली पुलिस की एक टीम भी गुलाब सिंह को अरेस्ट करने के लिए सूरत पहुंच चुकी हैं।

gulab singh- India TV Hindi
gulab singh

सूरत:  मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह ने गुजरात के उमरा में दिल्ली पुलिस के दल के समक्ष आत्मसमर्पण किया। दिल्ली पुलिस की एक टीम भी गुलाब सिंह को अरेस्ट करने के लिए सूरत पहुंच चुकी हैं। आप विधायक गुलाब सिंह के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया हुआ हैं।

आपके बता दें कि मामला मंसाराम पार्क कॉलोनी का है। यहां दीपक शर्मा और रिंकू दीवान प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। 13 सिंतबर को दोपहर तीन बजे इनके कार्यालय में एकाएक तीन व्यक्ति घुसे। आरोप है कि इन्होंने विधायक गुलाब सिंह का आदमी खुद को बताया तथा इनसे रंगदारी की मांग की। साथ ही कहा कि रंगदारी नहीं देने पर ये उनके निर्माणाधीन मकानों को गिरा देंगे। इतना ही नहीं कार्यालय को भी गिरा दिया जाएगा। इसी बीच कार्यालय में मौजूद व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए इन्हें दबोच लिया। तभी इनके साथ आया तीसरा शख्स वहां से फरार हो गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी वहां आ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

आरोप है कि जिस कार को लेकर देवेंद्र नामक शख्स फरार हुआ है, वह विधायक की कार है। मौके पर मौजूद प्रापर्टी कारोबारियों का कहना था कि इस क्षेत्र में आरोपी इससे पहले उगाही कर चुके हैं।

 

Latest India News