A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जया के निधन के बाद, तमिलनाडु में शोक से 597 लोगों की मौत: AIADMK

जया के निधन के बाद, तमिलनाडु में शोक से 597 लोगों की मौत: AIADMK

चेन्नई: पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के कारण तमिलनाडु में शोक के कारण अब तक 597 लोगों की मौत हो गयी है। एआईएडीएमके पार्टी की विज्ञप्ति में 127 नए लोगों का नाम दिया गया

jayalalitha- India TV Hindi
jayalalitha

चेन्नई: पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के कारण तमिलनाडु में शोक के कारण अब तक 597 लोगों की मौत हो गयी है। एआईएडीएमके पार्टी की विज्ञप्ति में 127 नए लोगों का नाम दिया गया है। इसके साथ ही राज्य में मरने वाले कुल लोगों की संख्या बढ़ कर 597 हो गयी है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इसमें मृतकों के सभी मृतकों के परिवार को तीन-तीन लाख रूपया देने की भी घोषणा की गयी है। मरने वाले लोग चेन्नई, तिरूनेलवेली, डिनडिगुल, मदुरै और रामनाथपुरम सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले हैं।

एआईएडीएमके की विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन लोगों की मौत जयललिता की मौत का दुख सहन नहीं कर पाने के कारण हुई है।

गत 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती की गईं 68 वर्षीय जयललिता को चार दिसंबर को दिल का दौरा पड़ा था, इसके अगले दिन उनकी मौत हो गई थी।

Latest India News