A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जो काम अखिलेश 5 साल में नहीं कर पाये, योगी ने 27 दिनों में कर दिखाया: BJP

जो काम अखिलेश 5 साल में नहीं कर पाये, योगी ने 27 दिनों में कर दिखाया: BJP

केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच पॉवर फॉर ऑल करार पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज कहा कि जिस काम को पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पिछले पांच साल में नहीं कर पायी थी, योगी सरकार ने उसे मात्र 27 दिन में पूरा कर दिया।

Yogi- India TV Hindi
Image Source : PTI Yogi

लखनऊ: केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच पॉवर फॉर ऑल करार पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज कहा कि जिस काम को पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पिछले पांच साल में नहीं कर पायी थी, योगी सरकार ने उसे मात्र 27 दिन में पूरा कर दिया।

BJP के प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा, 'प्रदेश की योगी सरकार संकल्प पत्र के एक-एक पड़ाव को दिन प्रतिदिन पार कर रही है। किसानों की कर्ज माफी के बाद इस सरकार ने प्रदेश के हर घर को अब 24 घंटे बिजली देने का अपना वादा पूरा करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। अगले साल नवम्बर माह से पूरे प्रदेश को निर्बाध गति से 24 घंटे बिजली मुहैया होगी।'
 
उन्होंने कहा कि भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। सामाजिक सुधारों की दिशा में यह एक क्रान्तिकारी कदम है। 

त्रिपाठी ने कहा कि योगी राज में समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति को भी अब सरकार की हर योजना का लाभ मिलेगा। पूर्ववर्ती अखिलेश एवं माया सरकार केवल कुछ लोगों और कुछ जिलों की चिंता करती थी इसीलिए उनकी हर योजना में जाति, धर्म अथवा क्षेत्र विशेष का उल्लेख रहता था लेकिन भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। यह सरकार सबकी सरकार है। किसी के साथ भेदभाव करना भाजपा के चरित्र में नहीं है। 

Latest India News