A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Amazon की वेबसाइट पर बिक रहे हैं ब्रिटिश इंडिया के सिक्के, खरीदेंगे?

Amazon की वेबसाइट पर बिक रहे हैं ब्रिटिश इंडिया के सिक्के, खरीदेंगे?

पुराने सिक्कों के शौकीन आपको दुनिया भर में मिल जाएंगे। कई तो ऐसे कलेक्टर्स होते हैं, जो अपने पसंदीदा सिक्कों के लिए कोई भी कीमत देने को तैयार हो जाते हैं।

British India Coins- India TV Hindi
British India Coins

नई दिल्ली: पुराने सिक्कों के शौकीन आपको दुनिया भर में मिल जाएंगे। कई तो ऐसे कलेक्टर्स होते हैं, जो अपने पसंदीदा सिक्कों के लिए कोई भी कीमत देने को तैयार हो जाते हैं। भारत में भी पुराने सिक्कों की काफी डिमांड है। आपको संग्रहालयों में कई जगहों पर सिक्कों के लिए एक विशेष स्थान देखने को मिलेगा। यदि आप भी पुराने सिक्कों को कलेक्ट करने के शौकीन हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जी हां, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर ब्रिटिश इंडिया के पुराने सिक्के बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस वेबसाइट पर आपको ब्रिटिश इंडिया के जमाने के 10 अलग-अलग सिक्के ब्रिक्री के लिए उपलब्ध मिलेंगे। सिक्कों की कीमत 395 रुपये दिखाई गई है। इनमें एक पैसे से लेकर एक आना तक के सिक्के उपलब्ध हैं। ये सिक्के अलग-अलग आकार-प्रकार के हैं और पुराने सिक्कों को जमा करने के शौकीनों को आकर्षित कर सकते हैं।

इन सिक्कों के अलावा अमेजन की वेबसाइट पर आपको विभिन्न देशों के सिक्के और नोट बिक्री के लिए उपलब्ध मिल जाएंगे। विक्रेता ने इन सबकी कीमत अलग-अलग निर्धारित की है।

Latest India News