A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी में बीजेपी ने की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, शाह बोले-बीजेपी की बनेगी सरकार

यूपी में बीजेपी ने की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, शाह बोले-बीजेपी की बनेगी सरकार

यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत शनिवार को सहारनपुर से शुरू की। इस यात्रा की शुरुआत करते हुए बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीएसपी पर जमकर निशाना साधा।

Amit shah- India TV Hindi
Image Source : PTI Amit shah

सहारनपुर: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत शनिवार को सहारनपुर से शुरू की। इस यात्रा की शुरुआत करते हुए बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीएसपी पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने अपने भाषण में वन रैंक वन पेंशन का मसला भी उठाया। उन्होंने कहा कि यूपी में अगली सरकार बीजेपी की बनेगी।

​(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक सैनिक की आत्महत्या पर राजनीति कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे अर्से से इसे लटकाए रखा। बीजेपी ने वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। वहीं समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर शाह ने जमकर हमला बोला। 

एसपी के रजत जयंती समारोह पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि इन नेताओं के हाथ मिलाने से कुछ नहीं होगा, जनता को भी हाथ मिलाना चाहिए। ट्रिपल तलाक का मुद्दा उठाते हुए अमित शाह ने कहा कि इस तरह के रिवाज अब खत्म होने चाहिए। मुस्लिम महिलाओं को भी बराबरी का हक मिलना चाहिए। 

Latest India News