A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुस्से में बीवी को दिया तलाक, अब हो रहा है पछतावा

गुस्से में बीवी को दिया तलाक, अब हो रहा है पछतावा

बाराबंकी में गुस्से में आकर बीवी को तलाक देना एक शख्स पर भारी पड़ गया। गुस्सा उतरने के बाद अब उसे अपनी गलती पर पछतावा हो रहा है।

Talaq- India TV Hindi
Talaq

बाराबंकी: गुस्से में आकर बीवी को तलाक देना एक शख्स पर भारी पड़ गया। गुस्सा उतरने के बाद अब उसे अपनी गलती पर पछतावा हो रहा है। दरअसल दरियाबाद इलाके के मोहर्रियांन मोहल्ले में रहनेवाली रूही चाय बनाकर ला रही थी। इसी बीच गर्म चाय उसके पांच साल के बेटे पर गिर गई।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रूही के पति मोहम्मद शब्बीर ने जब यह मंज़र देखा तो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने गुस्से में रूही को जानबूझ कर चाय गिराने का कसूरवार मानते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। शब्बीर का जब पिटाई से भी मन नहीं भरा तो गुस्से में आकर तलाक.. तलाक... तलाक कह दिया। अब पत्नी न्याय के लिए दर-दर भटक रही है जबकि पति को अपने किए पर पछतावा हो रहा है।

आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने भी तीन तलाक को महिलाओं को खिलाफ क्रूरता माना है। बाराबंकी की इस ताजा घटना से हाईकोर्ट की टिप्पणी को बल मिलता है।

Latest India News