A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व गृह सचिव अनिल बैजल होंगे दिल्ली के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर

पूर्व गृह सचिव अनिल बैजल होंगे दिल्ली के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफे के बाद अब अनिल बैजल दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। बता दें कि बैजल देश के गृह सचिव रह चुके हैं। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने

anil baijal- India TV Hindi
anil baijal

नई दिल्ली: नजीब जंग के इस्तीफे के बाद दिल्ली के अगले उपराज्यपाल का नाम तय हो गया है। अब अनिल बैजल दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। बता दें कि बैजल देश के गृह सचिव रह चुके हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

वाजपेयी सरकार में रह चुके हैं गृह सचिव

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह सचिव रहे बैजल को यूपीए सरकार ने हटा दिया था। अनिल बैजल थिंक टैंक विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन की कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा पर इस थिंक टैंक की स्थापना अजित डोभाल ने ही की थी।

प्रसार भारती के CEO पद पर भी रह चुके हैं बैजल

अनिल बैजल दिल्ली विकास प्रधिकरण के उपसचिव पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने एयर इंडिया को सीएमडी और प्रसार भारती के सीइओ पद पर भी रह चुके हैं। बैजल 1969 में आइएएस बने थे और 2009 में शहरी विकास सचिव रहते हुए सेवानिवृत हुए थे। इससे पहले बैजल का नाम तब सुर्खियों में आया था जब उन्हें जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल बनाने की बात चली थी।

गौरतलब है कि नजीब जंग ने 22 दिसंबर को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था हालांकि ये अभी तक साफ नहीं हो पाया कि आखिर उनके इस्तीफा देने की क्या वजह थी। वहीं ऐसी खबरें भी आई कि उन्होंने ये फैसला निजी कारणों की वजह से लिया है।

Latest India News