A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रक्षाकर्मी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के जरिये कर पाएंगे मतदान

रक्षाकर्मी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के जरिये कर पाएंगे मतदान

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि अपने घरों से दूर तैनात जवान आगामी विधानसभा चुनावों में एकतरफा इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के जरिये मतदान कर सकेंगे। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक

voting- India TV Hindi
voting

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि अपने घरों से दूर तैनात जवान आगामी विधानसभा चुनावों में एकतरफा इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के जरिये मतदान कर सकेंगे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान करने के दौरान संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमने रक्षाकर्मियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कर्मियों को एकतरफा इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन प्रणाली के जरिये मतदान की सुविधा प्रदान कराने का फैसला किया है।"

जैदी ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने अगस्त 2016 में पुडुच्चेरी में पहली बार इसका सफल प्रयोग किया।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने बुधवार को 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में सात फेज में वोटिंग होगी। पहले फेज की वोटिंग 11 फरवरी को जबकि आखिरी फेज की वोटिंग 8 मार्च को होगी। गोवा-पंजाब में 4 फरवरी और उत्तराखंड में 15 फरवरी को वोटिंग होगी। मणिपुर में पहले फेज में 38 सीटों के लिए 4 मार्च को वोटिंग होगी। इन सभी पांच राज्यों के चुनाव नतीजों का एलान 11 मार्च को किया जाएगा।

Latest India News