A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब पठानकोट से लेह तक ट्रेन चलाने की तैयारी, सर्वे शुरू

अब पठानकोट से लेह तक ट्रेन चलाने की तैयारी, सर्वे शुरू

पड़ोसी मुल्कों से खतरे के बीच भारत ने अपनी सामरिक शक्ति बढ़ाने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। कश्मीर में रेल पहुंचाने के बाद अब लेह में भी ट्रेन चलाने की योजना है।

Leh Train- India TV Hindi
Leh Train

धर्मशाला: पड़ोसी मुल्कों से खतरे के बीच भारत ने अपनी सामरिक शक्ति बढ़ाने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। कश्मीर में रेल पहुंचाने के बाद अब लेह में भी ट्रेन चलाने की योजना है। इसी क्रम में पठानकोट से लेह तक ब्रॉड गेज यानी बड़ी रेल लाइन बिछाने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।

पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने आज कहा कि पठानकोट से लेह तक की यह रेल लाइन ‘सामरिक रक्षा संपर्क’ के तौर पर काम करेगी। धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में कांगड़ा से सांसद कुमार ने कहा कि यह नई रेल लाइन धर्मशाला और इससे सटे सेना के ठिकानों के पास से गुजरेगी। इस परियोजना के लिए सर्वेक्षण का काम शुरू हो चुका है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रेल लाइन भारतीय थलसेना द्वारा उसकी जरूरतों के मुताबिक बिछाई जाएगी। आम लोगों द्वारा इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। कुमार ने कहा कि यह परियोजना चीन से मुकाबले के लिए जरूरी है, क्योंकि भारत की सीमाओं के आसपास उसने पहले ही रेल-सड़क का बड़ा नेटवर्क बना रखा है।

Latest India News