A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना ने पाकिस्तान की चौकियों को तबाह करने के लिए तोपों का किया इस्तेमाल

सेना ने पाकिस्तान की चौकियों को तबाह करने के लिए तोपों का किया इस्तेमाल

सेना ने पिछले महीने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC)के पार किए गए एक बड़े हमले में चार पाकिस्तानी चौकियों को तबाह करने के लिए तोपों का इस्तेमाल किया था।

Indian Army- India TV Hindi
Indian Army

नयी दिल्ली: सेना ने पिछले महीने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC)के पार किए गए एक बड़े हमले में चार पाकिस्तानी चौकियों को तबाह करने के लिए तोपों का इस्तेमाल किया था। 2003 लागू संघर्ष विराम के बाद 13 साल में पहली बार भारतीय सेना ने पाक चौकियों पर तोपों का इस्तेमाल किया।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

सरकारी सूत्रों ने पहली बार इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्तान पर हमले के लिए सेना ने तोपों का इस्तेमाल किया। इससे पहले यह बात हमेशा संदेह के घेरे में ही रहती थी। दोनों देशों के बीच 2003 में संघर्षविराम समझौते के बाद से नियंत्रण रेखा पर तोपों के इस्तेमाल का यह पहला मामला है। 

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कुछ संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा भारतीय सेना के एक जवान के शव को क्षत-विक्षत कर देने की घटना के बाद सेना ने बदला लेने के लिए तोपों का इस्तेमाल करने का फैसला लिया। पाकिस्तानी सेना की चार चौकियों को तबाह करने के लिए तोपों को गुप्त तरीके से तैनात किया गया और फिर सीधा निशाना लगाया गया। 

संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने भारतीय असैन्य इलाकों को निशाना बनाने के लिए 120 एमएम के मोर्टार दागे थे । इस पर भारत ने करारा पलटवार किया था। 

Latest India News