A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने नौसेना तैयार रहने को कहा

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने नौसेना तैयार रहने को कहा

रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने नौसेना से कहा कि वह किसी भी सुरक्षा चुनौती के लिए तैयार रहे। उन्होंने हिन्द महासागर क्षेत्र में अतिरिक्त क्षेत्रीय शक्तियों की बढ़ती मौजूदगी को चिंता का विषय बताया।

Arun Jaitley- India TV Hindi
Arun Jaitley

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने नौसेना से कहा कि वह किसी भी सुरक्षा चुनौती के लिए तैयार रहे। उन्होंने हिन्द महासागर क्षेत्र में अतिरिक्त क्षेत्रीय शक्तियों की बढ़ती मौजूदगी को चिंता का विषय बताया। जेटली ने नौसेना कमांडरों के चार दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने भारतीय नौसेना को उसके पेशेवर रवैये तथा देश के सामुद्रिक हितों की रक्षा करने के प्रति उसकी गहरी प्रतिबद्धता की सराहना की। (जब टिफिन लेकर कैबिनेट की बैठक में पहुंचे सभी मंत्री तो मुख्यमंत्री ने....)

उन्होंने देश की विशाल सामुद्रिक सीमा तथा देश की रक्षा राजनयिक आवश्यकताओं के अनुरूप बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय दायित्व के पालन के लिए भी नौसेना की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने उपमहाद्वीप में व्याप्त तथा उभरती सुरक्षा स्थिति और साथ ही हिंदमहासागर क्षेत्र में अतिरिक्त क्षेत्रीय शक्तियों की विस्तारित होती उपस्थिति के बारे में चर्चा की। उन्होंने पश्चिमी सीमा की स्थिति तथा आंतरिक सुरक्षा के साथ इसके संबंधों की भी चर्चा की। उन्होंने कमांडरों से हर वक्त तैयार रहने की अपील की, क्योंकि तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव है।

भारतीय नौसेना की विभिन्न अहम जरूरतों के मद्देनजर रक्षा मंत्री ने कमांडरों को आश्वासन दिया कि सरकार सभी मुद्दों पर बेहद सकारात्मकता के साथ काम कर रही है और खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संसाधनों में इजाफा करने वाली है। जेटली ने रक्षा के क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नौसेना की सराहना की और कमांडरों से रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में घरेलू विशेषज्ञता को और बढ़ाने की अपील की।

युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण नियामक के वाइस एडमिरल डी। एम। देशपांडे ने हाल ही में कहा था कि सुरक्षा के स्तर को बनाए रखने के लिए भारतीय नौसेना को पनडुब्बियों की जरूरत है और यदि रणनीतिक साझेदारी कार्यक्रम लागू नहीं हो पाता है तो नौसेना पनडुब्बियां हासिल करने के अन्य उपायों पर विचार कर सकती है।

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर
भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले

Latest India News