A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में जहरीला प्रदूषण: सोमवार को केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे नजीब जंग

दिल्ली में जहरीला प्रदूषण: सोमवार को केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे नजीब जंग

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की बदतर स्थिति को देखते हुए उपराज्यपाल नजीब जंग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सोमवार को बैठक करेंगे, जिसमें प्रदूषण से निपटने के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

arvind kejriwal and najeeb jung to meet on delhi air...- India TV Hindi
arvind kejriwal and najeeb jung to meet on delhi air pollution on monday

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की बदतर स्थिति को देखते हुए उपराज्यपाल नजीब जंग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सोमवार को बैठक करेंगे, जिसमें प्रदूषण से निपटने के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उपराज्यपाल कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, "उपराज्यपाल प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री के साथ सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।"

बयान में कहा गया है कि बैठक में प्रदूषण से निपटने के लिए तत्काल उठाए जा सकने वाले कदमों पर चर्चा की जाएगी और इसके साथ ही वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लघु और लंबी अवधि में उठाए जा सकने वाले कदमों पर भी चर्चा की जाएगी।

बैठक में लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन, पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन, केंद्रीय पर्यावरण सचिव अजय नारायण झा, दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा और तीनों नगर निगमों के अध्यक्षों को मौजूद रहने को कहा गया है।

Latest India News