A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुरे फंसे केजरीवाल, जेटली ने किया मानहानि का एक और केस

बुरे फंसे केजरीवाल, जेटली ने किया मानहानि का एक और केस

पहले से ही मानहानि का केस झेल रहे अरविंद केजरीवाल पर अरुण जेटली ने अब एक और केस कर दिया है। दूसरे केस में भी अरुण जेटली ने 10 करोड़ के मानहानि का दावा ठोका है।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: पहले से ही मानहानि का केस झेल रहे अरविंद केजरीवाल पर अरुण जेटली ने अब एक और केस कर दिया है। दूसरे केस में भी अरुण जेटली ने 10 करोड़ के मानहानि का दावा ठोका है। दरअसल मानहानि के पहले से चल रहे एक केस की सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था।

इस पर जेटली ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इस शब्द से वे बेहद नाराज हुए और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। जिसके बाद कोर्ट को सुनवाई भी स्थगित करनी पड़ी। इस पर जेठमलानी ने कहा कि उन्होंने अपने मुवक्किल केजरीवाल के कहने पर इस शब्द का इस्तेमाल किया था। सोमवार को अरुण जेटली ने केजरीवाल के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज कराया है। 

Latest India News