नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के साहिबाबाद में आज सुबह एक कपड़ा फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की खबर है। चश्मदीदों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर 20 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह घटना साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में तड़के 4 बजे के करीब हुई। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंच गए हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
मृतकों के नाम
- सलाउद्दीन निवासी नौहल झील मथुरा
- सलमान शौकत अली मैं बाजार चौक गुलावठी बुलंदशहर
- आमिर पुत्र उम्मीद अली, निवासी किठौर मेरठ
- जाकिर
- शमून पुत्र शाहिद निवासी गुलावठी बुलंदशहर
- नूर मोहम्मद पुत्र मो. हमीद किठौर मेरठ
- छोटे पुत्र आस मो. निवासी खुर्जा देहात बुलंदशहर
- नाजिम पुत्र शाहिद मेरठ
- नसीम पुत्र इस्तेकार धौलाना हापुद
- मोबिन पुत्र जाहिद राससोलपुर लंदशाहर
- अस्मत पुत्र झब्बर ततारपुर मेरठ
- निगेहबान पुत्र रोशन खान तातारपुर बरेली
- आज़ाद पुत्र ब्लू खान बरेली
Latest India News