A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IIM के छात्रों को प्रफेशनल लाइफ की नहीं, बल्कि लव लाइफ की दी सलाह

IIM के छात्रों को प्रफेशनल लाइफ की नहीं, बल्कि लव लाइफ की दी सलाह

ऐक्सिस बैंक की सीईओ और एमडी शिखा शर्मा ने अहमदाबाद के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ​(IIM-A) से पास होकर निकलने वाले छात्रों को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए एक जरूरी सलाह दी।

Shikha Sharma- India TV Hindi
Shikha Sharma

नई दिल्ली: ऐक्सिस बैंक की सीईओ और एमडी शिखा शर्मा ने अहमदाबाद के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ​(IIM-A) से पास होकर निकलने वाले छात्रों को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए एक जरूरी सलाह दी। यह सलाह प्रफेशनल लाइफ की नहीं, बल्कि लव लाइफ की थी। उन्होंने कहा कि हमसफर का चुनाव हमेशा समझदारी और सूझबूझ के साथ करना चाहिए।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने कहा, 'आप लोग असली दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। आप जिन चीजों का चुनाव करेंगे, वो बहुत हद तक आप के व्यक्तित्व को परिभाषित करेंगी।' उन्होंने अपनी जिंदगी में लिए गए तीन फैसलों का जिक्र किया जिसकी वजह से उनके करियर को सही दिशा मिली। शिखा के मुताबिक इनमें से सबसे महत्वपूर्ण फैसला संजय से शादी करना था, जो खुद IIM अहमदाबाद के छात्र रह चुके हैं।

​वीडियो देखें

IIM अहमदाबाद के छात्रों को संबोधित करते हुए शिखा ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं उसकी एक वजह मेरे पति भी है। मैं अपने आपको लकी मानती हूं जो जिदंगी के इस सफर में मुझे उनका साथ मिला। हम दोनों ही IIM अहमदाबाद के छात्र रह चुके है लेकिन एक दूसरे से बहुत अलग हैं।

Latest India News