A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक लाख लोगों के साथ योग कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे रामदेव

एक लाख लोगों के साथ योग कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे रामदेव

सूर्य नमस्कार सहित अन्य योग का विश्व रिकॉर्ड बनाने बाबा रामदेव का तीन दिवसीय नि:शुल्क योग चिकित्सा शिविर आज से इस्पात नगरी भिलाई में होने जा रहा है। बाबा रामदेव आज सुबह 5 बजे एक लाख लोगों को योग का गुर सिखाएंगे।

baba ramdev to set world record by doing yoga with one lakh...- India TV Hindi
baba ramdev to set world record by doing yoga with one lakh people

भिलाई: सूर्य नमस्कार सहित अन्य योग का विश्व रिकॉर्ड बनाने बाबा रामदेव का तीन दिवसीय नि:शुल्क योग चिकित्सा शिविर आज से इस्पात नगरी भिलाई में होने जा रहा है। बाबा रामदेव आज सुबह 5 बजे एक लाख लोगों को योग का गुर सिखाएंगे। योग शिविर 10, 11 एवं 12 जनवरी को जयंती स्टेडियम के विशाल मैदान में होगा। शिविर में 1 लाख से अधिक लोग शामिल होकर विश्व रिकार्ड बनाएंगे।

बाबा रामदेव सोमवार रात विमान से राजधानी रायपुर पहुंचे। विमानतल से वे छत्तीसगढ़ के धर्मस्व, कृषि, सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पारिवारिक कार्यक्रम ( जलवा पूजन) में शामिल हुए। 

सोमवार सुबह 4.30 बजे छत्तीसगढ़ एवं व्यवस्थाओं की ड्रेस रिहर्सल हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा योग व सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया। मुख्य केन्द्रीय प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य ने शिविर स्थल का पूजन वैदिक यज्ञ के साथ किया, जिसमें राष्ट्र की उन्नति व सभी के स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना राष्ट्रीय वैदिक प्रार्थना के साथ की गई।

Latest India News