A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रवि शास्त्री ने आप की अदालत में कहा-''BCCI को लोढ़ा कमेटी की 85 फीसदी सिफारिशें लागू करनी चाहिए''

रवि शास्त्री ने आप की अदालत में कहा-''BCCI को लोढ़ा कमेटी की 85 फीसदी सिफारिशें लागू करनी चाहिए''

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व डायरेक्टर और जाने-माने कमेंटेटर रवि शास्त्री ने कहा कि BCCI को जस्टिस लोढ़ा कमेटी की 80 से 85 फीसदी सिफारिशें लागू करनी चाहिए जो कि प्रशासन, गवर्नेंस, फाइनांस और चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी हुई है।

Ravi Shastri, Aap ki Adalat- India TV Hindi
Ravi Shastri

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व डायरेक्टर और जाने-माने कमेंटेटर रवि शास्त्री ने कहा कि BCCI को जस्टिस लोढ़ा कमेटी की 80 से 85 फीसदी सिफारिशें लागू करनी चाहिए जो कि प्रशासन, गवर्नेंस, फाइनांस और चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी हुई है।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

इंडिया टीवी के शो ''आप की अदालत'' में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व टीम डायरेक्टर ने कहा-'' लोढ़ा कमेटी की 80 से 85 फीसदी सिफारिशें लागू कर देनी चाहिए लेकिन बाकी के 15 फीसदी सिफारिशों पर उसकी व्यवहारिकता को लेकर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

''क्रिकेट में रिफॉर्म्स की जरूरत है। मैं मानता हूं कि 85 परसेंट रेकमेंडशन्स लोढ़ा कमेटी के इम्प्लिमेंट करना चाहिए। कई जगह डंडा देना चाहिए, बहुत ज़रूरत है.....बाकी 15 परसेंट रेकमेंडेशन्स टोटली इम्प्लिमेंट करना मेरे ख्याल से बहुत मुश्किल होगा, बोलने में आसान है, पर जब इम्प्लिमेन्ट करना पड़ेगा प्रैक्टिकलिटी में खासी मुश्किलात आ सकते हैं. " 

पांच जोन से पांच सेलेक्टर्स नियुक्त होने चाहिए

​रवि शास्त्री ने कहा कि पांच जोन से पांच राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को नियुक्त करने की जगह केवल तीन को नियुक्त करने का फैसला गलत होगा। उन्होंने कहा ''पांच ज़ोन्स है, पांच सेलेक्टर्स हैं , हरेक एक ज़ोन से। आप देखना चाहते हो सेलेक्शन फेयर हो ना ? अगर आप साइज देखो कन्ट्री का और तीन फॉरमेट हैं, मेरे ख्याल से पांच सेलेक्टर्स तो बनता ही है और 10 टेलन्ट स्काउट्स की जरूरत पडेगी, दो-दो हरेक जोन से।''

एडमिनिस्ट्रेटर्स के फिक्स कार्यकाल पर सवाल

​ठीक इसी तरह शास्त्री ने एडमिनिस्ट्रेटर्स के 3 साल के ''कूलिंग ऑफ'' पीरियड के साथ तीन साल के फिक्स कार्यकाल पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ''अगर किसी क्रिकेटर को बना दें, वो भी चाहेंगे कंटीन्यूइटी हो, 5-6 साल हो फिर ठीक है। तुम 3 साल का कूलिंग पीरियड ऑफर करो, फिर बढ़ाके 6 साल करो। अगर कोई अच्छा काम कर रहा है ये क्यों होना चाहिए कि 3 साल में निकलो क्योंकि आपको कैसे पता कि जो रिप्लेसमेन्ट आ रहा है, जो अच्छी चीज किए हैं बन्दे ने, वो कंटिन्यू कर पाएंगे कि नहीं, ये क्या गारंटी है। मेरे ख्याल में 6 साल तो बनता है, 3 साल का कूलिंग ऑफ पीरियड, और फिर आ जाओ 6 साल करने, अभी भी डायलॉग हो सकता है। अनफॉर्च्यूनेटली मेरे से कोई बात नहीं हुई, मेरे से बात होती तो मैं एस्टीम्ड सुप्रीम कोर्ट तक बात पहुंचाता.''

कई अच्छे एडमिनिस्ट्रेटर्स के साथ काम करने का अनुभव

" मैं काफी मंत्रियों के साथ ग्रो अप हुआ हूं। जैसे हमारे समय में वानखेडे़जी थे, फिर आये सालवे, फिर आए माधवराव सिंधिया, फिर शरद पवार, फिर जेटली जी, मैं कहता हूं ज़बरदस्त एडमिनिस्ट्रेटर थे। समझो शरद पवार 70 के ऊपर हैं, अभी भी पार्ट ऑफ द सिस्टम हैं, चाहे श्रीनिवासन, 70 के ऊपर हैं, आप क्या कहना चाहते हैं ये एडमिनिस्ट्रेटर अच्छे नहीं ? जबरदस्त एडमिनिस्ट्रेटर हैं। क्योंकि कभी-कभी एक्सपीरियन्स की जरूरत होती है, There is no substitute for experience. आप अमेरिका जाएं वहां सुप्रीम कोर्ट में जज 80, 90 साल तक काम करते हैं।''

शास्त्री ने कहा, ''क्रिकेट में 90 परसेंट एडमिनिस्ट्रेटर्स को क्रिकेट का पता नहीं होगा, लेकिन एक बात मैं कहूंगा 90 परसेंट क्रिकेटर्स को एडमिनिस्ट्रेशन के बारे में कुछ भी पता नहीं, मैं लिख के देता हूं।''

कुछ तो खूबी थी जो वर्ल्ड कप जीते

​शास्त्री ने कहा,''अगर 6 महीने के अन्दर लोढ़ा कमेटी के सब रेकमेंडेशन्स आपने इम्प्लिमेंट कर दिया, और सब फर्स्ट क्लास चलने लगा तो पूरी बधाई देना चाहिए लोढा कमेटी और सुप्रीम कोर्ट को, लेकिन, बाय चान्स, गड़बड़ हो गया स्टेट एसोसिएशन्स में, या बीसीसीआई में या इंडिया टीम के परफॉर्मेन्स में,  फिर जिम्मेदारी किसको लेना पड़ेगा, जिसने किए रेकमेंडश्न्स, अगर बधाई मिलती है तो फिर वो भी झेलना पड़ेगा।''  रवि शास्त्री ने कहा, '' अगर बीसीसीआई इतना ही खराब था तो 2-3 वर्ल्ड कप नही जीतते, हमारे विराट कोहली, सचिन  तेंदुलकर, कपिल देव, गावसकर, ये सब नहीं आते।''

विराट कोहली पर फिदा हूं: शास्त्री

भारतीय टीम के पूर्व डायरेक्टर ने टेस्ट कप्तान विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की।" मैं बिल्कुल फिदा हूं विराट कोहली पर। ऐसा क्रिकेटर मिलेगा? हमारे देश को प्राउड होना चाहिए। एमएस धोनी ने भी कहा है कि टाइम आएगा जब विराट कोहली को तीनों फॉर्मेट में कैप्टन करना पडेगा। विराट कोहली में शियर कांसिस्टेन्सी है और वो यंगस्टर्स के लिए रोल मॉडल है।'' 

"विराट कोहली 27 साल की उम्र में 26 या 27 सौ बनाया वन डे में, उसके करीब 35 या 50 इंटरनेशनल हंड्रेड हो चुके हैं। कप्तान है इंडिया का, उसके पास और 10 साल क्रिकेट है, 10-11 साल अगर खेले तो वो कुछ भी कर सकता है, लेकिन मेरे ख्याल में उस पर प्रेशर नहीं डालना चाहिए। क्योंकि सचिन का बहुत ही जबरदस्त रिकार्ड है ऐसा once in a lifetime cricketer मिलेगा आपको,  International hundreds बनाना आसान काम नहीं।''

मैं चाहता हूं धोनी क्रिकेट Enjoy करें

वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर रवि शास्त्री ने कहा, "मैं चाहता हूं कि धोनी enjoy करें। क्रिकेट as a player और विराट कोहली  as a captain काफी सीखेंगे धोनी से - धोनी वनडे टीम में है और ये transition बहुत ही अच्छा होगा। जैसे आपने सचिन को देखा होगा, जब वो खेले धोनी के अंडर, राहुल द्रविड़ खेले धोनी के अंडर, राहुल द्रविड़ धोनी के कैप्टन भी थे, बाद में उनके अंडर, इस पीरियड में धोनी ने काफी सीखा, मेरे ख्याल में विराट कोहली काफी सीख सकता है। ...धोनी में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है, फिटनेस बहुत अच्छा है, लेकिन मैं कह रहा हूं कि 12 साल, 10 साल से प्रेशर झेल रहा था as captain, अब समय आ गया कि एक-डेढ साल में वही रेसपोन्सबिलिटी और कोई प्लेयर को लेना चाहिए और धोनी को एन्ज्वॉय करके अपना क्रिकेट चौके छक्के मारने दो।''

कोहली यंग है और धोनी कूल 

विराट कोहली और धोनी की तुलना करते हुए रवि शास्त्री ने कहा, "धोनी कूल है, पर कोहली यंग है, धोनी से बिल्कुल अलग है, वो instinctive है, expressive बंदा है, अगर उसको disappointment, या happiness है, वो आपको देखने मिलेगा फील्ड में, दो मिनट में पता चलेगा, अगर वो खराब शॉट खेले तो body language से पता चलेगा, कि वो disappointed है खुद पे। लेकिन अब वो बहुत मेच्योर हो गया है।''

सौरव से कोई झगड़ा नहीं

सौरव गांगुली के साथ झगड़े की मीडिया में आई खबरों पर पूर्व टीम डायरेक्टर ने कहा, "मेरा कोई झगड़ा नहीं है, दादा है भई, सौरव मेरा जूनियर है, मैं जब खेलता था वेस्ट जोन के लिए, वो ईस्ट जोन के लिए खेलता था। मुझे याद है, मैं टाटा में काम करता था, मुझे इतना अच्छा लगा उसकी बैटिंग, और क्रिकेट एबिलिटी, मैने टाटा के लोगों से बोला इसको लो टाटा टीम में, वो आजतक है टाटा टीम में.......वो आपको सौरव से पूछना पडेगा, क्योंकि मैं तो था इंटरव्यू में,पर सौरव नहीं था। तो ये क्वेश्चेन उनसे पूछेंगे तो आपको पक्का आन्सर मिलेगा।''

(इंडिया टीवी पर शनिवार रात 10 बजे प्रसारित इस शो को रविवार सुबह 10 बजे और रात 10 बजे दोबारा प्रसारित किया जाएगा।)

Latest India News