A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प. बंगाल : 250 करोड़ रुपये का सांप का जहर बरामद, 4 गिरफ्तार

प. बंगाल : 250 करोड़ रुपये का सांप का जहर बरामद, 4 गिरफ्तार

उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के फुलबारी इलाके से 250 करोड़ रुपये के सांप के जहर के पांच कंटेनरों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

venom Seized- India TV Hindi
venom Seized

सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के फुलबारी इलाके से 250 करोड़ रुपये के सांप के जहर के पांच कंटेनरों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। बैकुंठपुर वन प्रभाग के बेलाकोबा रेंज के अधिकारी संजय दत्ता ने शनिवार को बताया, "200 करोड़ रुपये के सांप के जहर के पांच बुलेट प्रूफ कंटेनरों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। हमने कुछ गोला बारूद और एक रिवाल्वर भी बरामद की।"

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दक्षिण दिनाजपुर जिले से सुजॉय कुमार दास, बिपुल सरकार और पिंकी बनर्जी और पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से अमल नूबिया को गिरफ्तार किया गया। उन्हें शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों का कहना है कि वह अंतर्राष्ट्रीय तस्करी रैकेट का हिस्सा हैं।

​दत्ता ने कहा, "हमें जानकारी मिली कि फ्रांस में बने सांप के जहर के कुछ कंटेनर बांग्लादेश से आ रहे हैं। हमने उसे ट्रैकिंग पर रखा है।" इसके बाद, हमें पता चला कि सांप के जहर के पांच कंटेनरों को सिलीगुड़ी ले जाया गया है।

Latest India News