A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Bihar board Intermediate Result 2017: इंटर का रिजल्‍ट घोषित, biharboard.ac.in पर करें चेक

Bihar board Intermediate Result 2017: इंटर का रिजल्‍ट घोषित, biharboard.ac.in पर करें चेक

बिहार स्कूल एक्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट (12वीं क्लास) के रिजल्ट को घोषणा मंगलवार को करेगा। BSEB की इटरमीडिएट की तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर 30 मई को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा।

Bihar board result- India TV Hindi
Image Source : PTI Bihar board result

बिहार स्कूल एक्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट (12वीं क्लास) के रिजल्ट की घोषणा हो गई है। BSEB की इटरमीडिएट की तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर 30 मई को सुबह 11 बजे जारी किया। छात्र www.biharboard.ac.in, www,biharboard.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

ऐसे पता करें अपना रिजल्ट: सबसे पहले बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाएं। उसके बाद BSEB 12th Result 2017 लिंक पर क्लिक करें। इस लिंक पर क्लिक करते ही जो पेज खुलेगा उसपर आवश्यक जानकारी दर्ज करें। इसके बाद सब्मिट के लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

आपको बता दें कि राज्य में 12वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 25 फरवरी तक चली थी। इस परीक्षा में करीब 13 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। पिछले साल BSEB ने 12वीं कक्षा कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट 17 मई को, साइंस साइड का रिजल्ट 10 मई को और 28 मई को आर्ट्स और साइंस का रिजल्ट घोषित किया था।

Latest India News