A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में एक और पत्रकार की गोली मारकर हत्या, खनन माफिया पर शक

बिहार में एक और पत्रकार की गोली मारकर हत्या, खनन माफिया पर शक

बिहार में रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने एक हिंदी दैनिक के पत्रकार धर्मेद्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी।

Dharmendra Singh- India TV Hindi
Dharmendra Singh

सासाराम: बिहार में रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने एक हिंदी दैनिक के पत्रकार धर्मेद्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, सुबह पत्रकार धर्मेद्र सिंह अमरातालाब क्षेत्र स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोग तुरंत उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, धर्मेद्र अवैध खनन करने वाले माफियाओं के निशाने पर थे। जानकार बताते हैं कि धर्मेंद्र ने उन अपराधियों के नाम भी अपने परिजनों को बताया है, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। उनके दो बेटे और एक बेटी है। धर्मेंद्र आई इलेवन के फुटबॉलर भी रहे हैं और आज भी वह प्रैक्टिस करने के लिए सासाराम स्थित न्यू स्टेडियम में जा रहे थे।

इस हत्याकांड के बाद सासाराम में पत्रकारों के बीच आक्रोश है। गौरतलब है कि 13 मई को सीवान में एक दैनिक अखबार के पत्रकार राजदेव रंजन की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Latest India News