जींद: केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह का हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त आज पैर फिसल गया और उन्हें चोट लग गयी। उचाना-बुडायन गांव में जनसभा स्थल से कुछ दूरी पर बने हैलीपैड पर करीब साढ़े 10 बजे हेलिकॉप्टर से उतरते वक्त केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का पैर फिसल गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंच कर उनकी जांच की।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
सिंह बुडायन गांव में केंद्रीय विद्यालय की नींव रखने के कार्यक्रम में आये थे। उनके साथ काफी देर तक केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, विधायक प्रेमलता भी मौजूद थी।
एक घंटे के बाद बीरेंद्र सिंह मंच पर आए और कहा कि राजनीति लोग खड़े होकर भाषण देते है लेकिन मजबूरी है कि उन्हें आज बैठकर भाषण देना पड़ रहा है। कार्यक्रम समाप्त होने पर वह कुछ नेताओं का सहारा लेकर मंच से नीचे उतरे।
इसके बाद उन्हें सीधे दिल्ली ले जाया गया। फिलहाल, वह अस्पताल में भर्ती हैं।
Latest India News