A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोयंबटूर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की हत्या

कोयंबटूर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की हत्या

कोयंबटूर: तिरपुर में भाजपा के एक जिला पदाधिकारी की आज हत्या कर दी गई। उनका शव एक गौशाला की छत से लटका मिला, उनके हाथ पीछे बंधे हुए थे। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के

murder- India TV Hindi
murder

कोयंबटूर: तिरपुर में भाजपा के एक जिला पदाधिकारी की आज हत्या कर दी गई। उनका शव एक गौशाला की छत से लटका मिला, उनके हाथ पीछे बंधे हुए थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तिरपुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष एस मारीमुथू (52) के तौर पर हुई। वह आज सुबह मुथनपालयम स्थित अपने घर के बगल में बनी गौशाला में गए थे।

पुलिस ने बताया कि जब वह काफी देर तक नहीं लौटे तो घरवाले उनकी तलाश में गए। गौशाला में मारीमुथू का शव छत से लटका मिला।

शव पर चोट के निशान थे इसलिए पुलिस को शक है कि हत्या से पहले मारीमुथू के साथ मारपीट की गई। फिर गला घोंटकर हत्या के बाद उसके शव को छत से लटका दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Latest India News