A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. INS बेतवा:इन्क्वायरी का आदेश, नौसेना प्रमुख ने किया डॉकयार्ड का दौरा

INS बेतवा:इन्क्वायरी का आदेश, नौसेना प्रमुख ने किया डॉकयार्ड का दौरा

मुंबई: नौसेना डॉकयार्ड से जंगी जहाज INS बेतवा को बाहर निकालते के दौरान इसके एक ओर झुक जाने की घटना की जांच के लिए नौसेना ने बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया। इस घटना में

INS Betwa- India TV Hindi
INS Betwa

मुंबई: नौसेना डॉकयार्ड से जंगी जहाज INS बेतवा को बाहर निकालते के दौरान इसके एक ओर झुक जाने की घटना की जांच के लिए नौसेना ने बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया। इस घटना में दो नौसेना कर्मियों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हुए। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

नौसेना के एक प्रवक्ता ने आज शाम कहा, ''डिफेंस एडवायजरी ग्रुप के फ्लैग अफसर ऑफशोर रीयर एडमिरल दीपक बाली बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी की अगुवाई करेंगे।'' उन्होंने कहा, ''नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा मंगलवार सुबह यहां नौसेना डॉकयार्ड पर आए और उन्हें इस घटना एवं जमीनी स्थिति से अवगत कराया गया।'' लांबा ने नौसेना अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में घायल नौसैनिकों से भी भेंट की। 

उन्होंने कहा, ''नौसेना शीघ्र ही जहाज को सीधा करेगी और उसे काम करने लायक बनाएगी।'' नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने पहले बताया था कि संदेह है कि डॉकयार्ड के ब्लाक तंत्र में गड़बड़ी आ गई।  उन्होंने कहा था कि 126 मीटर लंबा और 3850 टन भारी पोत डॉकयार्ड से बाहर निकलते वक्त एक तरफ इतना झुक गया कि उसका आगे का खंभा डॉकयार्ड की जमीन से जा टकराया। 

Latest India News