A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रेम संबंध से नाराज भाईयों ने की बहन की हत्या

प्रेम संबंध से नाराज भाईयों ने की बहन की हत्या

मुंबई: मुंबई में बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाईयों ने उसका गला काट दिया । दोनों पहले ही एक लड़के के साथ उसके कथित संबंधों को अस्वीकृत कर चुके थे। पुलिस ने बताया

murder- India TV Hindi
murder

मुंबई: मुंबई में बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाईयों ने उसका गला काट दिया । दोनों पहले ही एक लड़के के साथ उसके कथित संबंधों को अस्वीकृत कर चुके थे। 
पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय पीडि़ता उपनगरीय बोरीवली की निवासी है। बुधवार को हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसके बाद उसे एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था जहां कल रात उसने दम तोड़ दिया। 

उन्होंने बताया कि शव को पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों भाई लगातर एक लड़के के साथ उसके संबंधों को लेकर उसे आगाह कर रहे थे। 
पुलिस अधिकारी ने कहा, अपराध करने के बाद एक भाई ने एमएचबी कॉलोनी पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था जबकि दूसरा भाई उसी इलाके में पकड़ा गया। 
उन्होंने कहा, मामले में तफ्तीश जारी है। 

Latest India News