A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BSF ने मूक बधिर पाकिस्तानी बच्चे को किया गिरफ्तार

BSF ने मूक बधिर पाकिस्तानी बच्चे को किया गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने आज एक 12 वर्षीय पाकिस्तानी मूक बधिर बच्चे को गिरफ्तार किया जो पंजाब के इस क्षेत्र में बेरियार चौकी के समीप अनजाने में भारतीय सीमा को पार कर इधर आ गया था।

bsf- India TV Hindi
bsf

फिरोजपुर: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने आज एक 12 वर्षीय पाकिस्तानी मूक बधिर बच्चे को गिरफ्तार किया जो पंजाब के इस क्षेत्र में बेरियार चौकी के समीप अनजाने में भारतीय सीमा को पार कर इधर आ गया था।

बीएसएफ को इस बच्चे के पास से 20 रूपये का एक पाकिस्तानी नोट भी मिला है। बच्चे ने कढ़ाई वाला कुर्ता पहना हुआ है जो पारंपरिक रूप से पड़ोसी देश में पहना जाता है।

बीएसएफ ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ऐसा लगता है कि यह बच्चा अनजाने में तड़के भारतीय क्षेत्र में आ गया। आगे की कार्रवाई के लिए लड़के को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

12 वर्षीय बच्चे के खिलाफ एक मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह फरीदकोट में मूक बधिर बच्चों के स्कूल के अध्यापक की मदद से बच्चे की पहचान का पता लगाने की कोशिश करेगी।

Latest India News