चंडीगढ़: सद्भावना प्रदर्शित करते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारतीय क्षेत्र में भूलवश पहुंच गए 60 वर्षीय एक पाकिस्तानी नागरिक को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया है।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि अमृतसर सेक्टर की डोना राजा दीनानाथ अग्रिम सीमा चौकी के बीएसएफ जवानों ने कल पाकिस्तानी नागरिक मुरीद फकीर को शुक्रवार को पकड़ा। वह भूलवश अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गया था और सीमा सुरक्षा बाड़ के समीप पहुंच गया था।
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया गया और मानवीय आधार पर फकीर को उनके हवाले कर दिया गया। फकीर जाखवाबाद का रहने वाला है।
Latest India News