A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश: नदी में गिरी बस, 18 लोगों की मौत, 30 घायल

हिमाचल प्रदेश: नदी में गिरी बस, 18 लोगों की मौत, 30 घायल

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मंडी शहर के पास ब्यास नदी में शनिवार को एक निजी बस गिर गई, और इस दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल

mandi- India TV Hindi
mandi

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मंडी शहर के पास ब्यास नदी में शनिवार को एक निजी बस गिर गई, और इस दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। राज्य की राजधानी शिमला से करीब 200 किलोमीटर दूर 45 से अधिक लोगों से भरी बस मंडी से कुल्लू शहर की ओर जा रही थी, तभी यह बृंदावनी के पास नदी में गिर गई।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि दुर्घटना में 18 यात्रियों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव अभियान जारी है। घायलों को मंडी स्थित जोनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अधिकांश घायलों की स्थिति नाजुक है। बस को नदी से निकालने की कोशिश जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि चालक ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में अपना नियंत्रण खो दिया।

Latest India News