A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दलाई लामा को भारत रत्न देने की मांग को लेकर अभियान शुरू

दलाई लामा को भारत रत्न देने की मांग को लेकर अभियान शुरू

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने नोबेल पुरस्कार विजेता एवं तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिये जाने के लिए अभियान शुरू किया है। यह अभियान चीन के विरोध के बीच दलाई लामा की अरूणाचल यात्रा से एक दिन पहले छह

dalai lama- India TV Hindi
dalai lama

तवांग: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने नोबेल पुरस्कार विजेता एवं तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिये जाने के लिए अभियान शुरू किया है। यह अभियान चीन के विरोध के बीच दलाई लामा की अरूणाचल यात्रा से एक दिन पहले छह अप्रैल को शुरू हुआ। दलाई लामा कल पश्चिम कामेंग जिले में पहुंचे थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

अभियान चलाने वाले आरएसएस के जिला नेता लुंडप चोसांग ने कहा, हमने 5000 लोगों के हस्ताक्षर इकट्ठा कर लिए हैं। हम 25,000 हस्ताक्षर हासिल करने के बाद अपनी अर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपेंगे। वैसे भारत रत्न नोबेल शांति पुरस्कार से भिन्न है लेकिन यह कदम अंतरराष्ट्रीय मंच पर सही संदेश भेजेगा।

ये भी पढ़ें

चोसांग ने कहा, इसके अलावा, दलाई लामा भारत रत्न के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने कहा है कि वह भारत के लाल हैं और इस देश के सबसे अधिक अवधि के मेहमान बनकर सम्मानित महसूस करते हैं।

दलाईलामा को यह पुरस्कार देने की मांग करते हुए ऑनलाइन आवेदन भी चल रहा है।

Latest India News