A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CAT 2016 Results: कॉमन एडमिशन टेस्ट का परीक्षा परिणाम घोषित, 100 पर्सेंटाइल वाले सभी इंजीनियर

CAT 2016 Results: कॉमन एडमिशन टेस्ट का परीक्षा परिणाम घोषित, 100 पर्सेंटाइल वाले सभी इंजीनियर

बेंगलुरु: इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बेंगलुरु ने आज 9 जनवरी को कॉमन एडमिशन टेस्‍ट CAT- 2016 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। कैट 2016 के आधिकारिक परिणाम iimcat.ac.in पर जारी किए गए हैं। इस

exam result- India TV Hindi
exam result

बेंगलुरु: इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बेंगलुरु ने आज 9 जनवरी को कॉमन एडमिशन टेस्‍ट CAT- 2016 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। कैट 2016 के आधिकारिक परिणाम iimcat.ac.in पर जारी किए गए हैं। इस परीक्षा में पास हुए छात्रों को अब समूह चर्चा और साक्षात्‍कार के लिए बुलाया जाएगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

टॉप 20 इंजीनियरिंग के छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल नंबर अर्जित किए

घोषित परीक्षा परिणाम में 20 उम्‍मीदवार ऐसे हैं जिन्‍होंने 100 पर्सेंटाइल का स्‍कोर प्राप्‍त किया है और सबसे खास बात यह है कि ये सभी पुरुष श्रेणी से हैं और इंजीनियरिंग के छात्र हैं। कैट परीक्षा 2016 के संयोजक प्रो राजेन्‍द्र ने कहा है कि हालांकि जब हम परीक्षा परिणाम को सेक्‍शन के हिसाब से देखते हैं तो यह पाया गया है कि ऐसे बहुत से छात्र हैं जिनका संबंध नॉन इंजीनियरिंग क्षेत्र से हैं जिन्‍होंने 100 पर्सेंटाइल नंबर हासिल किए हैं,ऐसे छात्रों में महिलाओं की संख्‍या भी अच्‍छी है। 

गौरतलब है कि कैट 2016 का आयोजन पिछले महीने 4 दिसंबर को दो सेशन में हुआ था। कैट 2016 के लिए देश भर में 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। गौरतलब है कि इस साल कॉमन एडमिशन टेस्‍ट के लिए 1 लाख 95 हजार छात्रों ने भाग लिया था।

ऐसे देखें अपना परीक्षा परिणाम

कैट 2016 का परीक्षा परिणाम देखने के लिए आप iimcat.ac.in की वेबसाइट पर क्लिक करें देख सकते हैं।

Latest India News