A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार, 5.70 करोड़ मूल्य के नए नोट जब्त

हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार, 5.70 करोड़ मूल्य के नए नोट जब्त

नयी दिल्ली: सीबीआई ने आज कथित हवाला ऑपरेटर के वी वीरेंद्र को 2000 रूपये के नए नोटों की शक्ल में जब्त हुए 5.70 करोड़ रूपयों के संबंध में कर्नाटक से उसके परिसर से गिरफ्तार किया

Hawala Trader- India TV Hindi
Image Source : PTI Hawala Trader

नयी दिल्ली: सीबीआई ने आज कथित हवाला ऑपरेटर के वी वीरेंद्र को 2000 रूपये के नए नोटों की शक्ल में जब्त हुए 5.70 करोड़ रूपयों के संबंध में कर्नाटक से उसके परिसर से गिरफ्तार किया है। एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने चार बैंकों - भारतीय स्टेट बैंक, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक - के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सूत्रों ने बताया कि वीरेंद्र को बेंगलुरू की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां उसे पूछताछ के लिए छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में वीरेंद्र ने इस संबंध में कई लोगों के नाम बताए हैं और सीबीआई उन लोगों से कथित हवाला ऑपरेटर के संबंध के सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि छह दिन की पूछताछ के दौरान सीबीआई वीरेंद्र से उसके परिसर में मिले दस्तावेजों के आधार पर सवाल पूछेगी और यह जानने की कोशिश करेगी कि इन कोषों का स्रोत क्या है। इस पूछताछ से इस कांड में वरिष्ठ बैंक अधिकारियों के शामिल होने का पर्दाफाश भी हो सकता है।

Latest India News