A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विजय माल्या को भारत लाने CBI और ED की टीम लंदन पहुंची

विजय माल्या को भारत लाने CBI और ED की टीम लंदन पहुंची

बैंकों का कर्ज चुकाए बिना भारत छोड़कर लंदन भागे शराब कारोबारी विजय माल्या का प्रत्यर्पण कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक संयुक्त टीम लंदन पहुंच गई है।

Vijay mallya- India TV Hindi
Vijay mallya

नई दिल्ली: बैंकों का कर्ज चुकाए बिना भारत छोड़कर लंदन भागे शराब कारोबारी विजय माल्या का प्रत्यर्पण कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक संयुक्त टीम लंदन पहुंच गई है। पांच सदस्यीय संयुक्त टीम में CBI के तीन अधिकारी और ED के दो अधिकारी शामिल हैं। ED और CBI की यह संयुक्त टीम सोमवार को लंदन के लिए रवाना हुई थी।(भारत ने पाकिस्तान की बर्बरता का लिया बदला, 7 पाक सैनिक मारे)

सूत्रों ने कहा कि टीम भारतीय बैंकों का 8,191 करोड़ रुपये का ऋण चुकाए बिना मार्च 2016 में भारत छोड़कर ब्रिटेन भागे माल्या का प्रत्यर्पण कराने का प्रयास करेगी। सरकार का कहना है कि उसकी एजेंसियां माल्या को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिए उसे भारत वापस लाने का पूरा प्रयास कर रही हैं।

माल्या को पिछले महीने लंदन में गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था। मामले की अगली सुनवाई 17 मई को होगी। भारत सरकार ने इस साल फरवरी में ब्रिटिश प्रशासन से माल्या के प्रत्यर्पण का आधिकारिक तौर पर आग्रह किया था।

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर
भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले

Latest India News