A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंडीगढ़ में बैंक शाखाओं के बाहर लंबी कतार, हाथापाई

चंडीगढ़ में बैंक शाखाओं के बाहर लंबी कतार, हाथापाई

चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अधिकांश बैंक शाखाओं और पोस्ट ऑफिसों के बाहर 500 और 1,000 रूपये के पुराने नोटों को बदलने और जमा करवाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़

notes- India TV Hindi
notes

चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अधिकांश बैंक शाखाओं और पोस्ट ऑफिसों के बाहर 500 और 1,000 रूपये के पुराने नोटों को बदलने और जमा करवाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ जाने के कारण लंबी कतार देखने को मिली।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि कई स्थानों पर सुबह 8 बजे उपभोक्ता शाखाओं के बाहर आकर खड़े हो गये। चंडीगढ़ में कुछ बैंक शाखाओं में किसी व्यक्ति के पंक्ति तोड़ने को लेकर गरमा-गरम बहस देखने को मिली। विशेषकर बुजुर्ग नागरिक और महिलाओं ने शिकायत की कि उनके लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया है। उन्हें अपना काम कराने के लिए कई घंटा कतार में खड़ा रहना पड़ा है।

शहर के एक निवासी नितिन ने बताया, मैं रूपये के लिए लगभग भागते हुए गया और मेरे पास 500 और 1,000 रूपये के नोट रह गये थे जिसे मैं दैनिक आवश्यकताओं के लिए बदलना चाहता था। कानून और व्यवस्था की किसी समस्या से निपटने के लिए विभिन्न स्थानों पर शहर पुलिस की सहायता से बैंकों में सुरक्षाकर्मी भी तैनात किया गया है।

उपभोक्ताओं की भारी भीड़ से निपटने के लिए बैंकों ने कल 500 और 1,000 रूपये के पुराने नोट बदलने के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने की भी घोषणा की थी। सरकार ने कुछ दिन पहले इन नोटों को अमान्य घोषित कर दिया है।

बैंकों ने बैंक की शाखाओं में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मियों को भी तैनात किया है ताकि उन्हें किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। जनता के लिए 4000 रूपये के विनियम राशि के वितरण के लिए शाखाओं में जोनल और क्षेत्रीय कार्यालयों के कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

Latest India News