A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फीस बढ़ोतरी को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां

फीस बढ़ोतरी को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां

चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प जारी है। पुलिस पर छात्रों ने पथराव किया है जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। बता दें कि छात्र फीस बढ़ाने का विरोध कर रहे थे।

punjab university- India TV Hindi
punjab university

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प जारी है। पुलिस पर छात्रों ने पथराव किया है जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। बता दें कि छात्र फीस बढ़ाने का विरोध कर रहे थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

आज जब वीसी के दफ्तर का घेराव करने गये तो पुलिस से झड़प हो गई। फिलहाल पथराव करने वाले छात्रों को पुलिस ने घेर लिया है, छात्र यूनिवर्सिटी के अंदर बने गुरुद्वारे में छिप गये हैं। पुलिस गुरुद्वारे के बाहर इंतज़ार कर रही है। पुलिस छात्रों को गिरफ्तार करने के लिये गुरुद्वारे के बाहर खड़ी है लेकिन छात्र गुरुद्वारे से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
 

Latest India News