A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर, जम्मू, लेह में सबसे ठंडी रात, 'चिल्लई कलां' शुरू

श्रीनगर, जम्मू, लेह में सबसे ठंडी रात, 'चिल्लई कलां' शुरू

श्रीनगर: श्रीनगर, जम्मू और लेह में मंगलवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। इसके साथ ही कश्मीर घाटी में बुधवार से 'चिल्लई कलां' की शुरुआत हो गई। यह 40

Kashmir Cold- India TV Hindi
Kashmir Cold

श्रीनगर: श्रीनगर, जम्मू और लेह में मंगलवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। इसके साथ ही कश्मीर घाटी में बुधवार से 'चिल्लई कलां' की शुरुआत हो गई। यह 40 दिन की लंबी अवधि होती है, जब घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।"

मौसम विभाग के अनुसार, "लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 14.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया। वहीं जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"

मौसम विभाग के अनुसार, "पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.9 डिग्री कम, गुलमर्ग में शून्य से 2.2 डिग्री कम और कारगिल में शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया।"

अधिकारी के मुताबिक, "जम्मू में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 10.1 डिग्री, बटोट में 6.8 डिग्री, बनिहाल में 4.7 डिग्री और भदरवाह में 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"

अधिकारी के मुताबिक, जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटे के दौरान सर्द और शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है।

Latest India News