मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भोपाक्षेत्र थानाक्षेत्र के भोकाहेरी गांव में एटीएम के बाहर लाइन को लेकर 2 गुटों के बीच झड़प में कम से कम 5 लोग घायल हो गए। शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक के ATM की लाइन में 2 गुटों के 2 व्यक्तियों के घुस जाने के बाद उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई और वह झड़प में तब्दील हो गई।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
क्षेत्रीय अधिकारी अकील अहमद के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है। घायल अंकित, देवेंद्र, अभिषेक और परविंदर को मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि झड़प में दोनों पक्षों की तरफ से गोलियां भी चलीं। इसके साथ ही अन्य हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ। इस झड़प में 5 लोग घायल हो गए।
खबरों के मुताबिक, इलाके में तनाव कम करने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है और पीएसी अधिकारियों को तैनात किया गया है।
Latest India News