नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जब यह सवाल पूछा गया कि आपने जनता से कहा था कि मेरी सरकार बनेगी तो गुंडों को चेतवानी है कि या तो वे गुंडागर्दी छोड़ दें या यूपी से बाहर चले जाएं। लेकिन हालात तो खराब है। इस सवाल के जवाब में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों के अनैतिक और अवैध कृत्यों पर सरकार ने लगाम लगाया है वे लोग अगर अपराध करेंगे तो ठोक दिए जाएंगे। और वही काम हम करने जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ इंडिया टीवी के 'आप की अदालत' शो में एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस कार्यक्रम का प्रसारण इंडिया टीवी पर शनिवार रात 10 बजे होगा। इसे रविवार सुबह 10 बजे और रात 10 बजे फिर से प्रसारित किया जाएगा। रजत शर्मा ने जब सीएम योगी से सवाल पूछा तो उनका क्या जवाब था. Watch Video
ये भी पढ़ें:- उनलोगों की हालत देख रहा हूं जिन्होंने घर बसाया है, मैं उस टेंशन से फ्री हूं: योगी आदित्यनाथ
Latest India News