तंजावुर (तमिलनाडु): तंजावुर में एक पटाखा फटने से 8 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई और उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय दोनों बच्चे कथित तौर पर देसी पटाखे के साथ खेल रहे थे।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना गुरुवार शाम की है जब मुल्लई नगर का निवासी एम. कीर्तिवासन और उसका दोस्त 7 वर्षीय एम योगेश, कुदामुरती नदी के पास खेल रहे थे। बच्चे पटाखे से खेलने लगे तभी यह फट गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल बच्चों को तंजावुर सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया जहां कीर्तिवासन को मृत घोषित कर दिया गया जबकि योगेश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
Latest India News