A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टाटा ग्लोबल बेवरेजेस के स्वतंत्र निदेशक दारियस पंडोले का इस्तीफा

टाटा ग्लोबल बेवरेजेस के स्वतंत्र निदेशक दारियस पंडोले का इस्तीफा

साइरस मिस्त्री के टाटा समूह की 6 कंपनियों के निदेशक मंडल से इस्तीफा देने के तुरंत बाद टाटा ग्लोबल बेवरेजेस के स्वतंत्र निदेशक दारियस पंडोले ने भी कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।

darias pandola resigns from tata global beverages- India TV Hindi
darias pandola resigns from tata global beverages

नई दिल्ली: साइरस मिस्त्री के टाटा समूह की 6 कंपनियों के निदेशक मंडल से इस्तीफा देने के तुरंत बाद टाटा ग्लोबल बेवरेजेस के स्वतंत्र निदेशक दारियस पंडोले ने भी कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि उन्होंने टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए गए मिस्त्री का समर्थन किया था।

कल मैक्स इंडिया के चेयरमैन अनलजीत सिंह ने भी स्वतंत्र निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था।

पंडोले और सिंह शुरआत से मिस्त्री को टाटा ग्लोबल बेवरेजेस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के टाटा संस के प्रस्ताव का विरोध करते रहे हैं। टाटा संस, समूह की सभी कंपनियों की धारक कंपनी है।

बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि दारियस पंडोले ने कंपनी के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफ दे दिया है।

Latest India News