A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल: बाल तस्करी मामले में बाल संरक्षण अधिकारी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल: बाल तस्करी मामले में बाल संरक्षण अधिकारी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित जलपाईगुड़ी बाल तस्करी मामले में सीआईडी ने जिले के एक बाल संरक्षण अधिकारी और जिला बाल कल्याण समिति के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

Representative Image | AP- India TV Hindi
Representative Image | AP

जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित जलपाईगुड़ी बाल तस्करी मामले में सीआईडी ने जिले के एक बाल संरक्षण अधिकारी और जिला बाल कल्याण समिति के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इन लोगों की गिरफ्तारी बीजेपी महिला शाखा की नेता जूही चौधरी, एक गैर सरकारी संगठन की मुख्य दत्तक अधिकारी सोनाली मंडल, इसके अध्यक्ष चंदन चक्रवर्ती और चंदन के भाई मानस भौमिक की गिरफ्तारी के कई दिन बाद की गई है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मामले की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने ही इन लोगों को गिरफ्तार किया था। सीआईडी और जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दार्जिलिंग जिला बाल संरक्षण अधिकारी मृणाल घोष और जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य देबाशीष चंद्रा को हिरासत में ले कर कल उनसे सिलीगुड़ी के पिंटाली गांव में लंबी पूछताछ की गई। 

गौरतलब है कि सीआईडी ने उत्तर 24 परगना जिले के बदुरिया क्षेत्र में घरों और नर्सिंग होम पर छापे मारकर बाल तस्करी के एक रैकेट का खुलासा पिछले साल नवंबर में किया था।

Latest India News