A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुधवार को आएंगे इस्तांबुल में मारे गए दोनों भारतीयों के शव

बुधवार को आएंगे इस्तांबुल में मारे गए दोनों भारतीयों के शव

तुर्की के इस्तांबुल स्थित नाइट क्लब में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए दोनों भारतीयों के शव बुधवार को भारत लाये जाएंगे। मारे गए लोगों में बॉलीवुड निर्माता अबीस हसन रिजवी भी शामिल हैं। हमले में कुल 39 व्यक्ति मारे गए थे।

dead bodies of indian died in istanbul terror attack will...- India TV Hindi
dead bodies of indian died in istanbul terror attack will be brought india on we

नई दिल्ली: तुर्की के इस्तांबुल स्थित नाइट क्लब में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए दोनों भारतीयों के शव बुधवार को भारत लाये जाएंगे। मारे गए लोगों में बॉलीवुड निर्माता अबीस हसन रिजवी भी शामिल हैं। हमले में कुल 39 व्यक्ति मारे गए थे।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि अबीस हसन रिजवी और गुजरात निवासी खुशी शाह के शव तुर्की एयरलाइंस की उड़ान से कल रात इस्तांबुल से रवाना किये जाएंगे और उड़ान बुधवार को सुबह मुंबई पहुंचेगी।

मंत्री ने कहा कि तुर्की में भारतीय राजदूत राहुल कुलश्रेष्ठ ने सभी जरूरी इंतजाम किये। उन्होंने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में कहा, मैंने अभी अख्तर हसन रिजवी और अक्षय शाह से तुर्की में बात की। भारतीय राजदूत राहुल कुलश्रेष्ठ ने उनके लिए सभी जरूरी इंतजाम किये।

उन्होंने कहा, वे शवों के साथ तुर्की एयरलाइंस की उड़ान से कल रात इस्तांबुल से रवाना हो रहे हैं और अगली सुबह मुम्बई पहुंचेंगे।

अक्षय शाह, खुशी के भाई हैं जबकि पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर हसन रिजवी, अबीस हसन रिजवी के पिता है। अबीस हसन रिजवी एक प्रमुख बिल्डर एवं बॉलीवुड निर्माता थे।

नये साल के जश्न के दौरान रेइना नाइटक्लब पर हुए आतंकवादी हमले में रिजवी और शाह सहित कुल 15 विदेशी नागरिक मारे गए थे। इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि भारतीय राजूदत कुलश्रेष्ठ शवों को जल्द से जल्द भारत भेजने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Latest India News