A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मैक डोनाल्ड के खाने में मिली मरी छिपकली, शिकायत दर्ज

मैक डोनाल्ड के खाने में मिली मरी छिपकली, शिकायत दर्ज

पश्चिम बंगाल की राजधानी स्थित बहुराष्ट्रीय फास्ट फूड चेन मैकडोनाल्ड की एक आउटलेट में महिला को परोसे गए फ्रेंच फ्राइ में कथित तौर पर छिपकली मिली, जिसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।

McDonalds- India TV Hindi
McDonalds

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी स्थित बहुराष्ट्रीय फास्ट फूड चेन मैकडोनाल्ड की एक आउटलेट में महिला को परोसे गए फ्रेंच फ्राइ में कथित तौर पर छिपकली मिली, जिसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कोलकाता निवासी प्रियंका मोइत्रा इस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाइपास स्थित मैक डोनाल्ड के आउटलेट में अपनी बेटी के साथ खाना खाने गईं। उन्होंने फ्रेंच फ्राइ ऑर्डर किया, जिसमें पूरी तरह भुनी हुई एक छिपकली पाई गई।

फूलबगान पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "मोइत्रा ने 28 फरवरी को एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी बेटी को यहां ई.एम.बाइपास स्थित एक शॉपिंग मॉल में मैक डोनाल्ड के आउटलेट से खरीदी गई फ्रेंच फ्राई के पैकेट में मरी हुई छिपकली मिली। उन्होंने दूषित खाने की एक तस्वीर भी दी।"

पुलिस ने कहा कि छिपकली को देखकर महिला बीमार पड़ गई और अपनी बेटी के स्वास्थ्य के लिए भी चिंतित हो गईं, जो उनके साथ थी।

Latest India News