A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरेज में हिमस्ख‍लन के बाद चार लापता सैनिकों के शव मिले

गुरेज में हिमस्ख‍लन के बाद चार लापता सैनिकों के शव मिले

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के गुरेज़ में बुधवार को हुए दो हिमस्खलन में मरने वाले जवानों की संख्या 14 हो गई है। आज चार और शवों को निकाला गया है। इससे पहले कल 10 जवानों के

Gurez Avalanch- India TV Hindi
Image Source : PTI Gurez Avalanch

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के गुरेज़ में बुधवार को हुए दो हिमस्खलन में मरने वाले जवानों की संख्या 14 हो गई है। आज चार और शवों को निकाला गया है। इससे पहले कल 10 जवानों के शव निकाले गए थे। वहीं, खोजी दल ने 7 जवानों को ज़िंदा बाहर निकाला। घायल सैनिकों का इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि कश्मीर के गुरेज सेक्टर में दो जगह हिमस्खलन होने से गुरुवार को 10 सैनिकों की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य जवान लापता हो गए थे। गुरेज सेक्टोर में सेना के चार लापता जवानों की तलाश में शुक्रवार को रेस्यूअन्  ऑपरेशन चलाया गया। जिस दौरान लापता सैनिकों के शव बरामद किए गए। पीएम मोदी ने जवानों के बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। सेना के एक अधिकारी के अनुसार, बांदीपुरा जिले में नियंत्रण रेखा के समीप गुरेज सेक्टर में सेना का एक शिविर हिमस्खलन की चपेट आ गया, जिसमें कई सैनिक फंस गए थे।

अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान शुरू किया गया और एक जूनियर कमीशनप्राप्त अधिकारी समेत सात सैनिक बचा लिए गए। उन्होंने कहा था, 'सुबह तीन सैनिकों के शव मिले'। अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम ही हुई हिमस्खलन की दूसरी घटना में जवानों का एक गश्ती दल चपेट में आ गया। गश्ती दल में शामिल जवान गुरेज सेक्टर स्थित अपनी चौकी की ओर जा रहे थे।

इस समय कश्मीेर में भारी बर्फबारी हो रही है और अगले 24 घंटे में हिमस्खदलन की फिर से चेतावनी दी गई है। हिमस्खमलन से अब तक 6 नागरिकों की मौत भी हो चुकी है।

Latest India News