A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में शीतलहर का कहर तो MP में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

दिल्ली में शीतलहर का कहर तो MP में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर का कहर जारी है, जिसके कारण मंगलवार सुबह ठिठुरन महसूस हुई। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो

Delhi Chill- India TV Hindi
Delhi Chill

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर का कहर जारी है, जिसके कारण मंगलवार सुबह ठिठुरन महसूस हुई। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट आई और इसमें और गिरावट आने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि मंगलवार का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह कुछ स्थानों पर हल्के कोहरे के साथ आसमान साफ रहेगा। दिन में ठंडक बनी रहेगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच के अंतर में गिरावट आएगी।"

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है और 13 जनवरी से शीतलहर का असर कम होगा। सुबह 8.30 बजे सफदरजंग इलाके में दृश्यता 1,200 मीटर और पालम में 250 मीटर रही। आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।

मप्र में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

वहीं हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी की वजह से मध्य प्रदेश में मंगलवार सुबह सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 24 घंटों में कोहरा व धुंध का असर बना रह सकता है।

राज्य में मंगलवार की सुबह कोहरा और धुंध छाई रही जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन का अहसास कराया। आसमान पर छाए हल्के बादलों के बीच खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई।

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भी सुबह और रात में ठंड के साथ कोहरा व धुंध का असर बना रहेगा।

राज्य के तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 9.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 21.7 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Latest India News