नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने गुरुवार को सरकारी स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की वेतन वृद्धि कर दी। दिल्ली सरकार के इस फैसले से लगभग 17 हजार शिक्षकों को लाभ होने की उम्मीद है।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को बताया, "जिन शिक्षकों का पहले एक महीने का वेतन 17,500 रुपये था, उन्हें अब 32,000 रुपये मिलेंगे। इसी प्रकार जिन्हें 20,000 और 22,500 रुपये मिलते थे, उन्हें अब क्रमश: 33,120 और 34,100 रुपये मिलेंगे।" यह फैसला गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिया गया।
केजरीवाल ने कहा कि पहले अतिथि शिक्षकों को दिन के हिसाब से वेतन मिलते थे, लेकिन अब उन्हें तय मासिक वेतन दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अब अतिथि शिक्षक भी साल में आठ आकस्मिक छुट्टी के हकदार होंगे।
Latest India News