A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली मेट्रो का सोनीपत तक होगा विस्तार, हरियाणा कैबिनेट ने दी मंजूरी

दिल्ली मेट्रो का सोनीपत तक होगा विस्तार, हरियाणा कैबिनेट ने दी मंजूरी

दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी के नरेला से हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली तक अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई।

delhi metro- India TV Hindi
delhi metro

चंडीगढ़: दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी के नरेला से हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली तक अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई। हरियाणा मंत्रिमंडल ने गुरुवार को दिल्ली के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को मंजूरी दे दी।

सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया, "इस परियोजना के लिए राज्य सरकार 80 फीसदी और केंद्र सरकार 20 फीसदी धन मुहैया कराएगी और गुड़गांव, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ मेट्रो के लिए डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) को धन मुहैया कराने के तरीके पर अमल करेगी।"

हरियाणा इस परियोजना के लिए अपने हिस्से का 968.20 करोड़ रुपये देगा। 

दिल्ली मेट्रो की यह विस्तारित लाइन 4.86 किलोमीटर की होगी जिस पर तीन स्टेशन नरेला सेक्टर 5, कुंडली और नाथुपुर होंगे। ये तीनों स्टेशन एलिवेटेड (जमीन से ऊपर) होंगे। 

Latest India News