A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी अदूरदर्शी, श्रमिकों के लिए बड़ा झटका: ममता बनर्जी

नोटबंदी अदूरदर्शी, श्रमिकों के लिए बड़ा झटका: ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को नोटबंदी को आम जनता और श्रमिकों के लिए एक 'झटका' करार देते हुए कहा कि करोड़ों लोग इस 'अदूरदर्शी नीति' का शिकार हुए हैं। (देश-विदेश

mamata banerjee- India TV Hindi
mamata banerjee

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को नोटबंदी को आम जनता और श्रमिकों के लिए एक 'झटका' करार देते हुए कहा कि करोड़ों लोग इस 'अदूरदर्शी नीति' का शिकार हुए हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

ममता ने ट्विटर पर कहा, "नोटबंदी आम जनता के लिए एक बड़ा झटका और श्रमिकों के लिए अधिकतम झटका है..करोड़ों लोग इस 'अदूरदर्शी नीति' का शिकार हुए हैं।"

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने नोटबंदी के कदम को वापस लेने की भी मांग की। उन्होंने जोर देकर कहा है कि आठ नवंबर को 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने के बाद से 95 लोग इससे संबंधित समस्याओं के चलते जान गंवा चुके हैं।

Latest India News